पृथ्वी का हृदयः कहे जाने वाले वृक्ष कुदरत का एक अनमोल तौफा है जिसमे कई जीव-जन्तुओ का प्राण बसा हुआ है | हम मनुष्य तो अपने रहने खाने के लिए कही ना कही से प्रबंध कर लेते है परन्तु हमारे आस पास रहने वाले कई जीव अपना जीवन व्यापन वृक्ष के मदद से करते है | अगर पृथ्वी पर से सभी वृक्ष ख़त्म हो जाए तो यहाँ प्राणियों का निवास करना काफी मुश्किल हो जाएगा | पेड़ पृथ्वी के पर्यावरण में आवश्यक तत्वों का संतुलन बनाए रखता है जो जीव जन्तुओ के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है | इन सभी बातो के कारण आज हो रहे जंगल ह्रास को रोका जा रहा है एवं कटे गये पेड़ो के स्थान पर जल्द बढ़ने वाले पेड़ो को लगाया जा रहा है |
क्या आप जानते है की हमारे India में जल्द बदने वाला पेड़ कौन कौन है ? अगर नहीं तो आज आपको हम इस सवाल के जवाब को हम बताते है |
Fast Growing Tree in Hindi / जल्द बढ़ने वाले पेड़
Sr. No. | Tree Name in English | Tree Name in Hindi | Maturity Time |
1 | Eucalyptus | निलगिरी | 10-12 Years |
2 | Sagwan | सागवान | 12-14 Years |
3 | Melia Dubia | मेलिया दुबिया | 10-12 Years |
4 | Gamhar | गम्हार | 10-12 Years |
5 | Semal | सेमल | 12-15 Years |
6 | Bamboo | बांस | 5-7 Years |
7 | Red sanders | रक्त चन्दन | 8-10 Years |
8 | Mahogany | महोगनी | 15-20 Years |
9 | Sal | साल | 20-22 Years |
10 | Rosewood | शीशम | 18-20 Years |
चलिए अब जानते हैं उन सभी पेड़ों के बारे में जिसे जल्दी उगा कर अच्छा खासा कमाया जा सकता है:
Eucalyptus
Eucalyptus एक पुष्पीय झाड़ीनुमा पेड़ है, जिसे आम बोलचाल के रूप में निलगिरी के नाम से जानते है | मर्टल परिवार का यह वृक्ष ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले फूलदार वृक्षो में प्रमुख है | निलगिरी के 700 से अधिक प्रजाति पाए जाते है | यह वृक्ष ऑस्ट्रेलिया के अलावा यह उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पाई जाती है | इस पेड़ के फल, फुल, पत्ते एवं छाल का इस्तेमाल किसी ना किसी प्रकार से मनुष्य के द्वारा किया जाता है | यह पेड़ काफी तेजी से बढ़ाते है एवं इसके लकड़ी कोमल होते है जिस कारण इसका इस्तेमाल जलावन या सजावटी वस्तुओ को बनाने का काम किया जाता है |
Planting
अगर आप इस पौधे को लगाना चाहते है तो यह आपके एक एकड़ जमीन में कुल 500 पेड़ लगा सकते है |
Costing
एक एकड़ भूमि में लगाने वाले 500 पेड़ को लगाने एवं मिट्टी को तैयार करने में कुल लागत Rs 50,000 है |
Earning
इस पेड़ का बाजार मूल्य Rs 30,000 तक होते है जो इसके गुणवत्ता पर निर्भर करता है | इस प्रकार अगर आप 10 वर्ष में कुल 1.5 करोड़ का business कर सकते है |
Sagwan
सागवान जिस लोग अलग अलग नाम से जानते है | कुछ जगहों पर इसे सागौन तो कोई सागवान तो वही बहुत से स्थानों पर इसे teakwood के रूप में भी जाना जाता है | भारत में पाए जाने वाले सभी इमारती पेड़ो में सबसे उत्तम लकड़ी सागवान का होता है क्योकि इसके लकड़ी हल्का एवं मजबूत के साथ साथ काफी लम्बे समय तक चलने वाली होती है | आज हर कोई अपने घरेलु इस्तेमाल में इस्तेमाल की जाने वाली furniture teakwood से बनवाना पसंद करते है |
Planting
अगर आप व्यापार के उद्देश्य से इस पेड़ को लगाना चाहते है तो यह एक एकड़ में 400 सागवान के पौधे को लगा सकते है |
Costing
अगर आप अपने जमीन में पेड़ लगाने की तयारी कर रहे है तो आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यह उत्पन होगा की पौधो की लगाने में कितना खर्च पड़ेगा | एक एकड़ में लगाने वाले पौधे में कुल लागत 40 से 45 हज़ार पड़ सकते है |
Earning
लगभग 12 वर्ष में यह पेड़ तैयार हो जाते है | अगर आप इसके लकड़ी को बाजार में बेचे तो आपको प्रति पेड़ Rs 40,000 तक मिल सकता है |
Melia Dubia
Fast growing की सूचि में अगला पेड़ Melia Dubia है | अर्ध-शुष्क क्षेत्रों एवं उच्च आय पैदा करने के लिए कृषि वानिकी करना चाहिए एवं कृषि वानिकी के लिए यह पेड़ उपयुक्त है | इस पेड़ के सही विकास के लिए उपजाऊ एवं रेतीले मिट्टी की आवश्यकता होती है | अन्य पेड़ के मुकाबले इस पेड़ का वृद्धि दर अधिक है | अगर आप इस पेड़ को लगते है तो यह छः माह में 1.80 मीटर तक बढ़ता है जिसकी मोती 7 cm होता है | एक साल में यह 6.4 मीटर लम्बा एवं 12 cm तक मोटा होता है |
Planting
एक एकड़ भूमि में आप 400 से 430 पेड़ को लगा सकते है |
Costing
इतने पेड़ के लगाने में आपको लगभग 30 से 40 हज़ार रूपये खर्च करने पड़ेंगे |
Earning
जो तैयार होने पर बाजार में लगभग Rs 5,500 के दर से बिकता है एवं एक पेड़ से 200 kg लकड़ी प्राप्त होता है |
Gamhar
आम बोलचाल के भाषा में गम्हार के नाम से जाना जाने वाला पेड़ Gmelina arborea है जो एक तेजी से बढ़ने वाला पर्णपाती पेड़ है | इस पेड़ को स्वाभाविक रूप से समुन्द्र तल से 1,500 मीटर की ऊंचाई पर लगा सकते है | यह भारत के अलावा म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, के साथ साथ चीन के दक्षिणी प्रांतों में भी पाया जाता है | इस पेड़ के पत्ते का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है | अगर आप इसके पत्ते का लेप सर दर्द या अन्य दर्द में राहत प्रदान करता है इसके अलावा इसका juce का इस्तेमा अल्सर को साफ़ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है |
Planting
अन्य पेड़ो के अनुसार इसे भी एक एकड़ भूमि में 500 पेड़ लगते है |
Costing
एक एकड़ में लगाने वाले 500 पेड़ में कुल Rs 40,000 तक के लागत लग सकते है, जो तैयार होकर हमे लाखो का फायदा कराता है |
Earning
किसी भी पेड़ की लकड़ी का मूल्य उसके quality पर dipend होता है | अगर आपके पास Gamhar के उत्तम quality है तो आप एक एकड़ में लगे पेड़ो से कुल एक करोड़ का business कर सकते है |
Semal
सेमल जिसे Bombax ceiba कहा जाता है, इसके इस्तेमाल के आधार पर इसे cotton tree के नाम से भी जानते है | यह एशियाई उष्णकटिबंधीय वृक्ष है जो सीधा एवं लम्बे होते है एवं शर्दियो के दिनों में इसके डाली में नए पत्ते आते है | नए पत्तो के आने से पहले डालियों में पांच पंखुड़ी वाले आकर्षक लाल रंग के फुल खिलते है जो दिखने में काफी आकर्षक होते है | आम तौर पर एक व्यस्क सेमल कम से कम 20 मीटर उच्चा होता है |
Planting
अगर आप इस पेड़ की खेती करना चाहते है तो आप अपने एकड़ भूमि में 450 पेड़ लगा सकते है जो 10 वर्ष में पूरी तरह से व्यस्क हो जाते है |
Costing
एक एकड़ में लगाने वाले पेड़ में लगभग Rs 50,000 तक का खर्च हो सकता है |
Earning
बाजार में इसके लकड़ी का price लगभग Rs 30,000 प्रति पेड़ है |
Bamboo
Bamboo जिसे हिंदी में बांस कहा जाता है, यह मुख्य रूप से एक प्रकार का सबसे लम्बा घास है परन्तु अधिकतर लोग इसे पेड़ के रूप में मानते है | यह एक प्रकार का झाड़ीनुमा पौधा है जिसे विश्व का सबसे तेजी से बदने वाला पौधा है, जिसका इस्तेमाल कई प्रकार से किया जाता है | इस पौधे का वृद्धि दर इतना अधिक है की यह 5 से 7 साल में तैयार हो जाता है जिसे आप काट कर अन्य कार्यो में इस्तेमाल कर सकते है |
Planting
एक एकड़ भूमि में 1500 से 1700 पौधे आप लगा सकते है |
Costing
यह बहुत ही निम्न बजट वाला पौधा है | एक एकड़ भूमि में कुल लगाने वाले पौधो में 9000 से 20,000 तक के खर्च हो सकते है |
Earning
इस पौधे को लगाने के 5 वर्ष के बाद आप इसकी कटाई कर सकते है और 9वे वर्ष में आपको कुल 48 मेट्रिक टन बॉस का उत्पादन होगा जिससे आप 30,000 से 40,000 तक पैसे कम सकते है |
Red Sanders
रक्त चन्दन (लाल चन्दन) के नाम से जाने जाना वाला पेड़ red sanders जिसका वैज्ञानिक नाम pterocarpus santalinus है | दक्षिण भारत के जंगलो में पाए जाने वाले इस पेड़ को हिन्दू धर्म में पवित्र माना गया है | सफ़ेद चन्दन के अनुसार लाल चन्दन में सुगंध नहीं होता लेकिन शैव एवं शाक्त परम्परा को मानाने वाले लोग इसका इस्तेमाल पूजा में करते है | इसके तना के बीचो बीच पाए जाने वाले सामग्री का इस्तेमाल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, शरीर में तरल का संचय, रक्त शोधन जैसे उपचार में किया जाता है | इसके पेड़ कम से कम 8 मीटर (26 feet) उच्चा एवं इसके तना 50 से 150 cm तक मोटा होता है |
Planting
Red sanders के पौधों एक एकड़ की भूमि पर लगभग 400 पेड़ लग सकते हैं ।
Earning
पेड़ के 12 से 15 साल होने के बाद एक पेड़ से औसतन 20 से 30 किलो तक लकड़ी मिल जाती है , और बाजार में इसकी कीमत 6 से 7 हजार रूपए प्रति किलो है। यानी की एक पेड़ से आपको एक से डेढ़ लाख तक की आमदानी हो सकती है |
Mahogany Tree
महोगनी एक प्रकार की लकड़ी है जिसका इस्तेमाल कई प्रकार के घरेलु furniture को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है | यह मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है Honduran या big-leaf mahogany, West Indian या Cuban mahogany एवं Swietenia humilis |
Planting
महोगनी के पौधों एक एकड़ की भूमि पर लगभग 500 पेड़ लग सकते हैं ।
Costing
एक एकड़ की भूमि में महोगनी के पौधों को लगाने में तकरीबन Rs 1,10,000/- तक की लागत लग सकती है |
Earning
इस महोगनी के पेड़ के तैयार हो जाने के बाद इससे तक़रीबन 60 से 70 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती सकती है |
Sal Tree
यह साल का पेड़ एक मजबूत पेड़ है | इस पेड़ को उत्तर भारत में मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड, आदि राज्यों में सखुआ के नाम से भी जाना जाता है | इसकी लकड़ियों से खिड़की, दरवाजे, टेबल आदि जैसे फर्नीचर बनाए जा सकते हैं | इस पेड़ की ऊँचाई लगभग 32 से 36 मीटर तक होती है, जो बड़े ही आसानी से लगभग 18 से 20 वर्षों में तैय्यार हो जाता है |
Planting
साल की खेती करने के लिए आधे एकड़ जमीन में लगभग 200 से 250 साल के पौधे लगाए जा सकते हैं |
Costing
यह साल का पौधा एक बहुत ही कम बजट वाला पौधा है, जिसे लगाने में लगभग 15 से 20 हजार खर्च होंगे |
Earning
इस पेड़ की खेती करने के बाद लगभग 20 से 22 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है |
Rosewood Tree
शीशम एक विशाल तथा पर्णपाती पेड़ है, जिसकी लकड़ियाँ भारी तथा काफी मजबूत होती हैं | यह पेड़ भारतीय उपमहाद्वीप का का मूल निवासी है, जो बड़े ही आसानी से बढ़ता है | इसके लकड़ियों का उपयोग फर्नीचर बनाने तथा मूर्तीकारी करने के लिए भी किया जाता है |
Planting
इस शीशम की लगभग 400 से 450 पौधे एक एकड़ की जमीन में एक बार लगाए जा सकते हैं |
Costing
इसके पौधे को लगाने के लिए लगभग 25 से 30 हजार के आस-पास की लागत लगती है |
Earning
इसे लगाने के बाद जब ये पेड़ तैयार हो जाते हैं, तब इससे लगभग 40 से 50 लाख की कमाई की जा सकती है |